Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपरियोजनाओं में लाभ के लिए 30 जून तक करें आवेदन

परियोजनाओं में लाभ के लिए 30 जून तक करें आवेदन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य शाहिद जमाल ने बताया है कि जनपद के मत्स्य पालन/व्यवसाय हेतु इच्छुक व्यक्तियों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना व मत्स्य पालक कल्याण कोष में ऑनलाइन आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल 30 जून से जन सामान्य के लिए खोल दिया गया है। लाभ प्राप्त करने के लिए परियोजना सम्बन्धित विस्तृत जानकारी पात्रता एवं गाइड लाइन विभागीय पोर्टल एवं विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित है, इसके अलावा जनपदीय कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, द्वितीय तल, विकास भवन जौनपुर से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में महिला/अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 60 प्रतिशत तथा अन्य जाति के लाभार्थियों को 40 प्रतिशत अनुदान व निषादराज बोट योजना में सभी को 40 प्रतिशत अनुदान देय होगा। परियोजना लागत की शेष धनराशि लाभार्थी को स्वयं के संसाधन या बैंक से ऋण लेकर करना होगा। आवेदन विभागीय वेबसाइट 666 पर 30 जून तक किया जा सकता है।