जौनपुर धारा, खुटहन। थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से पुलिस ने दबिश देकर तीन वारंटी और एक पाक्सो ऐक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद चलान न्यायालय भेज दिया। सुइथाखुर्द गांव निवासी छेड़छाड़ व पाक्सो ऐक्ट में वांछित चल रहे रवि कुमार गौतम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की भेर त्रिकौलिया गांव के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह हाजिर न्यायालय न होने पर खुटहन गांव निवासी आरोपितगण जोगेंद्र, जितेन्द्र और कुंजल के घर दबिश देकर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
पाक्सो ऐक्ट के आरोपित सहित चार गिरफ्तार

Previous article
Next article

