Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रेम प्रपंच को लेकर मनबढ़ों ने काटा बवाल की फायरिंग

प्रेम प्रपंच को लेकर मनबढ़ों ने काटा बवाल की फायरिंग

  • सर में गोली लगने से युवक लहूलुहान, वाराणसी रेफर
  • हमलावरों के आगे मूकदर्शक बने रहे ग्रामीण, कईयों की हुई पिटाई
  • मौके पर पहुंच पुलिस कप्तान ने लिया घटना का जायजा, दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव में मंगलवार को प्रेम प्रपंच में दूसरे गांव से आए दर्जनों की संख्या में मनबढ़ों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान जहां ग्रामीण मूकदर्शक नजर आए वहीं मनबढ़ों द्वारा की गयी फायरिंग में गोली से एक युवक घायल हो गया तथा कई लोग की पीटे भी गए। गोली चलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। इधर घायल युवक को आनन फानन में शाहगंज स्थित राजकीय पुरूष चिकित्सालय ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के अलावा जिले के कप्तान भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताया जाता है कि मंगलवार पूर्वाह्न थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव में क्षेत्र के दूसरे गांव से प्रेम प्रपंच में दर्जन भर की संख्या में पहुंचे मनबढ़ युवकों ने जमकर बवाल काटा। बवाल के पीछे प्रेम प्रपंच की चर्चा जोरों पर थी। सूत्रों की मानें तो एक दिन पूर्व भी देर शाम प्रेम प्रपंच के सूत्रधार ने बवाल किया था लेकिन ग्रामीणों के तेवर को देखते हुए वह वापस लौट गया था। दूसरे दिन मंगलवार की पूर्वाह्न हथियार से लैस दर्जनों की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने पुन: बवाल काटना शुरू कर दिया। उसी दौरान असलहे से फायरिंग भी हुई जिसमें अतरडीहा निवासी राजीव यादव के 25 वर्षीय बेटे अवनीश यादव के सिर में गोली लगने से वह लहूलुहान हो गया। इसी दौरान मनबढ़ों द्वारा किए गए मारपीट में गांव के राहुल सिंह, जमदरा निवासी नबाब खान समेत कई लोग पीटे गए। लोगों की मानें तो इस दौरान ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे। गोली चलने की खबर पर क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया, वहीं मनबढ़ युवक मौके से फरार हो गए। बहरहाल आनन फानन में घायल युवक को शाहगंज स्थित राजकीय पुरूष चिकित्सालय ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इधर घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस कप्तान अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लेते हुए अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर वापस लौट गए। फिलहाल थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना के कारणों समेत हमलावरों की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका था। जबकि एक को पुलिस की हिरासत में बताया जा रहा है। बहरहाल घटना के पीछे प्रेम प्रपंच के सूत्रधार के रूप में एक तथाकथित शिक्षक की चर्चा जोरों पर है।