Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपराविधिक स्वयंसेवक विधिक सहायता की रीढ़ : जिला जज

पराविधिक स्वयंसेवक विधिक सहायता की रीढ़ : जिला जज

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही, सुल्तानपुर के पराविधिक स्वयंसेवकों के एक दिवसीय ‘संवर्धनÓ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  ‘कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम हाल) जौनपुरÓ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुशील कुमार शशि द्वारा की गई। जनपद न्यायाधीश द्वारा पराविधिक स्वयंसेवकों की भूमिका, सामाजिक उत्तरदायित्व और न्याय तक सबकी पहुँच सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पराविधिक स्वयंसेवक समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं विधिक सहायता पहुँचाने की रीढ़ होते हैं, इसलिए उनका प्रशिक्षित, सक्षम और संवेदनशील होना अत्यंत आवश्यक है प्रभारी सचिव श्री सौरभ श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा उद्घाटन सत्र में बतायी गयी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुल्तानपुर विजय कुमार गुप्ता, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही तरूणिमा पाण्डेय प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सौरभ श्रीवास्तव की उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने पराविधिक स्वयंसेवकों को अपने-अपने अनुभवों एवं कार्य क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।  कार्यक्रम में 222पराविधिक स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण उनके लिए अत्यंत लाभकारी रहा। विशेष न्यायाधीश पाक्सों एक्ट द्वितीय रूपाली सक्सेना द्वारा पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करायी। क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता द्वारा मिशन शक्ति तथा सहायक परविक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरि द्वारा जेजे एक्ट से सम्बन्धित जानकारी व सदस्य, स्थायी लोक अदालत, रजनी सिंह द्वारा स्थायी लोक अदालत से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करायी गयी।