केराकत। स्थानीय क्षेत्र के परमानंदपुर गांव स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रभारी रामअवध (बाबा) की अध्यक्षता में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, जागरूकता अभियानों तथा मानवाधिकार संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन से जुड़े नए पदाधिकारियों को आईडी कार्ड व नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। बैठक में नए सदस्यों का कार्ड वितरण के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में सम्बोधित करते हुए कमीशन के राष्ट्रीय सचिव बेदांत कुमार नें प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवाधिकार कमीशन यदि माननीय न्यायालय में चल रहे मुकदमों को छोड़कर मानवाधिकार से सम्बन्धित किसी भी मामले में अपनें अधिकारों का प्रभावी ढंग से कार्य वाही कर सकता है। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के बारे में लोगों को बताया गया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एक सामाजिक एवं गैर-राजनीतिक संस्था है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों के मूलभूत मानवाधिकारों की रक्षा करना और समाज में न्याय, समानता एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। संगठन द्वारा समय-समय पर जनजागरूकता अभियान, सेमिनार, कानूनी सहायता शिविर तथा सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। संगठन देशभर में अपने नेटवर्क के माध्यम से मानवाधिकार हनन की घटनाओं पर निगरानी रखता है तथा पीड़ितों को आवश्यक सहयोग प्रदान करता है। साथ ही, यह संस्था सरकारी व गैर-सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय कर मानवाधिकार संरक्षण को सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत है। इस अवसर पर राहुल कुमार, बबलू, वेदांत, संतोष, अविनाश, दीपनरायण सिंह, मो असलम, प्रीतेश सिंह, अरविन्द कुमार यादव, सोमेश सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
परमानंदपुर में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बैठक सम्पन्न


