जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने भरी पंचायत में अपने पति और प्रेमी दोनों को नकारते हुए तीसरे व्यक्ति से विवाह करने की घोषणा कर दी, जो क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार, दो बच्चों की मां उक्त महिला बीते चार दिनों तक अपने कथित प्रेमी के साथ घर से बाहर रही। वापस लौटने पर उसका पति नाराज हो गया और दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह झगड़ा शांत कराया और फिर सरकी पुलिस चौकी पर पंचायत बुलाई गई। करीब पांच घंटे तक चली पंचायत में पति ने पत्नी को साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने सबको चौंकाते हुए कहा, न मैं अब पति के साथ रहूंगी, न प्रेमी के साथ। मैं अब किसी तीसरे व्यक्ति से विवाह करूंगी। इस बयान के बाद मौके पर हंगामा मच गया और पंचायत में उपस्थित लोग स्तब्ध रह गए। स्थिति को तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर भीड़ को शांत कराया और महिला व उसके प्रेमी को चौकी से बाहर कर दिया। पुलिस ने एहतियातन महिला के प्रेमी को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई है और वहां अपने भाई व मां के साथ रह रही है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में चर्चाएं जारी हैं और लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
पति और प्रेमी को छोड़ तीसरे व्यक्ति से विवाह करने की घोषणा पर मचा बवाल


