Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजनपठान के लिए शाहरुख ने लिया 100 करोड़, चौका सकतें है दीपीका...

पठान के लिए शाहरुख ने लिया 100 करोड़, चौका सकतें है दीपीका और अब्राहम का फिस

नए साल में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान बड़ा धमाका करने वाले हैं। पठान के साथ शाहरुख खान 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस को बस उस दिन का इंतजार है, जब सिनेमाघरों में पठान रिलीज होगी। खास बात ये है कि पठान में शाहरुख अपने किलर लुक और फिटनेस से फैंस को डबल ट्रीट देने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर्स को फैंस का खूब प्यार मिला। पठान का गाना बेशर्म रंग भी आते ही ट्रेंड करने लगा। गाने में शाहरुख के एब्स और बॉडी ने लोगों के दिल जीत लिए। पठान के लिए सभी स्टार्स ने जी जान लगाकर मेहनत की है। अब मेहनत डबल है तो फीस भी मोटी ही चार्ज की होगी।

पठान के लिए शाहरुख ने अपनी फिटनेस पर जबरदस्त काम किया है। उन्होंने स्पेशल डाइट ली और इंटेंस वर्कआउट किया। अपनी इस फिल्म को लेकर शाहरुख खुद भी बहुत एक्साइटेड हैं। जानकारों की मानें तो शाहरुख खान ने पठान के लिए सभी सितारों के मुकाबले सबसे बड़ा अमाउंट चार्ज किया है। सूत्रों से जानकारी है कि पठान के लिए किंग खान ने 100 करोड़ रुपये लिए हैं। पठान में बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा दीपिका पादुकोण एक बार फिर किंग खान के साथ नजर आने वाली हैं। बेशर्म रंग सॉन्ग में दीपिका और शाहरुख की सिजलिंग केमिस्ट्री ने पारा हाई कर दिया। दीपिका फिल्म में काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पठान के लिए दीपिका ने करीब 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। पठान में दीपिका और शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में जॉन विलेन बने हैं, वो काफी हाईपैक्ड एक्शन करते हुए नजर आएंगे। पठान के लिए जॉन ने भी तगड़ी फील ली है। सूत्र ने यह भी बताया कि जॉन अब्राहम ने इस फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस में शुमार डिंपल कपाड़िया भी पठान में अहम भमिका निभा रही हैं। खबरें हैं कि पठान में वो एक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगी। हालांकि, उनकी फीस को लेकर अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो पठान की शूटिंग 8 देशों में हुई है और इसका बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।