जौनपुर धारा, जौनपुर। श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज पर बुधवार को ब्लाक प्रमुखपति सुजानगंज प्रकाश शुक्ल के जन्मदिन पर विराट दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में तीन दर्जन से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पहलवानों का हाथ मिलाते हुए कहा कि कोई भी अखाड़ा तभी जीता जा सकता है। जब सही समय पर दांव पेंच लगाए जाए। इस समय में पहलवानी करना मुश्किल काम है। दंगल शुरू होने के पहले केक काटकर प्रकाश शुक्ल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। मथुरा के शीलू ने दिल्ली के नकाबपोश पहलवान को चित कर दिया। राजस्थान के हसन को अयोध्या के बजरंगी ने, गोरखपुर की अनामिका ने दिल्ली की वैशाली को, भावना झांसी ने लखनऊ की अनामिका को पराजित किया। ब्लाक प्रमुख मुंगरा बादशाहपुर सत्येंद्र सिंह ने पहलवानों को सम्मानित किया। आयोजक प्रकाश शुक्ल न कहा कि हार जीत एक हो सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए कोई पहलवान अपने को हारा न समझे। यह दंगल प्रत्येक वर्ष इसी दिन आयोजित होगा। दर्शकों ने ताली बजाकर खूब आनंद का लुत्फ उठाया। प्रधान फरीदाबाद विकास सिंह, सुधीर त्रिपाठी, दिनेश मिश्र, पप्पू मिश्र, रिंकू तिवारी, नितिन तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पंजाब के मौसम अली ने मेरठ के गुल्ला चौधरी को किया चित्त

Previous article
Next article

