― Advertisement ―

spot_img

आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Homeमनोरंजनपंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर का लुधियाना में निधन

पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर का लुधियाना में निधन

एक्ट्रेस दलजीत कौर को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाएगा। उन्होंने कई पंजाबी हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता था। पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर का गुरुवार को पंजाब के लुधियाना जिले में निधन हो गया। उन्होंने कई सुपरहिट पंजाबी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है और उनकी गिनती सफल एक्ट्रेस में होती है। दलजीत कौर ने ६९ साल की उम्र में सुधर में स्थित उनके चचेरे भाई के घर पर सुबह आखिरी सांस ली। उनके निधन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे सहित उनके फैन्स भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके चचेरे भाई हरिंदर सिंह खंगुरा ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। ६९ साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। उनके चचेरे भाई हरिंदर सिंह खंगुरा के अनुसार कौर पिछले तीन वर्ष से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और बीते एक साल से कोमा में थीं। दलजीत एक्टिंग की दुनिया के अलावा कबड्डी और हॉकी की भी खिलाड़ी रही थीं। उनके निधन पर पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा, सिंगर मीका सिंह ने ट्वीट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। दलजीत कौर को याद करते हुए सतीश शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक प्यारी दोस्त और बैचमेट दलजीत कौर, जो गुजरे जमाने की पंजाबी एक्ट्रेस थीं का इस महीने १७ तारीख को निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले. एफटीआईआई १९७६ बैच। दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक तक पढ़ाई करने के बाद कौर ने १९७६ में ‘दाज’ फिल्म के साथ अपना करियर शुरू किया था। दलजीत कौर ने १० से ज्यादा हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जबकि पंजाबी में ७० से अधिक फिल्मों में काम किया। दलजीत कौर ने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ‘पूत जट्टां दे’ (१९८३), ‘मामला गड़बड़ है’ (१९८३), ‘की बनू दुनिया दा’ (१९८६), ‘पटोला’ (१९८८) और ‘सईदा जोगन’ (१९७९) शामिल हैं।

Share Now...