जौनपुर। पंचायत भवन गांव के विकास का प्रमुख केंद्र है। सारे विकास के कार्य यही से संचालित होते है, यह बातें शुक्रवार को सिरकोनी ब्लॉक के गोधना गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन के लोकार्पण पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए सीआरपीएफ के पूर्व आईजी एमपी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बड़े से बड़े तनाव विवाद को पंचायत के जरिए सुलझा लेते थे। आज हमे भी जागरूक होकर गांव के विवादों को मिल बैठकर निपटाना चाहिए। बतौर विशिष्ट अतिथि बोलते हुए समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि इस पंचायत भवन से गांव के विकास को दिशा मिलेगी। पंचायत विभाग के कर्मचारी यहां रहकर गांव के लोगों को योजनाओं का लाभ देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी बंशराज सिंह ने कहा कि ब्लॉक का यह सबसे सुंदर पंचायत भवन बना है।मैं अपने स्तर से गांव के विकास कार्य मे मदद करूंगा। कार्यक्रम को समाजसेवी आशुतोष सिंह, डीआर सिंह, फिरोज खान चेयरमैन कजगाव, वंशलोचन सिंह, सीबी सिंह आदि ने सम्बोधित किया। सभी ने प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह को अच्छा पंचायत भवन बनवाने के लिए प्रसंसा किया। इसके पूर्व अतिथियों ने फीता काटकर पंचायत भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह नत्थू ने किया। इस मौके पर संतोष सिंह भोले, आशुतोष मौर्य, सरविन्द यादव, वंशराज मौर्य, जितेंद्र सिंह, चंचल सिंह, मुन्ना सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पंचायत भवन गांव के विकास का प्रमुख केंद्र : एम.पी.सिंह

Previous article

