जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय विकास खण्ड बरसठी के दियांवा में आज पंचायत भवन के निर्माण के लिए खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने भूमि पूजन किया। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए ही खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने अपने विकास खण्ड को विकास की ओर ले जाने के लिए भूमि पूजन कर जल्द कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला ने भी भूमि पूजन में भाग लिया। वही ब्लॉक कर्मचारियों में आजाद यादव, अमित सिंह, एच पी सिंह, प्रदीप सिंह व ग्राम प्रधान दियांवा सर्वेश शुक्ला मौजूद रहे।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
पंचायत भवन के निर्माण हेतु खण्ड विकास अधिकारी ने किया भूमि पूजन

Previous article

