Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeमनोरंजनन प्रमोशन, न हंगामा, बॉक्स ऑफिस पर छा गई नन्दमुरी बालकृष्ण की...

न प्रमोशन, न हंगामा, बॉक्स ऑफिस पर छा गई नन्दमुरी बालकृष्ण की फिल्म

नंदमुरी बालाकृष्ण की फिल्म ‘भगवंत केसरी’ बॉक्स ऑफिस पर झूम मचा रही है। फिल्म बिना किसी प्रमोशन के ही शानदार कमाई कर रही है। न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म का जलवा कायम है। महज 7 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है और धुआंधार कमाई कर रही है।

‘भगवंत केसरी’ 19 अक्टूबर को विजय थलापति की फिल्म ‘लियो’ के साथ थिएटर्स में रिलीज हुई थी। क्लैश के बावजूद फिल्म का जादू चल गया है और यह अच्छा कारोबार कर रही है। सूत्रों की मानें तो फिल्म का बजट 100 करोड़ है और 7 दिनों के अंदर फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 104 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ‘भगवंत केसरी’ के प्रोडक्शन हाउस शाइन स्क्रीन्स ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म के सेंचुरी मारने की जानकारी दी है। प्रोडक्शन हाउस ने लिखा ‘यह दशहरा सर्वसम्मत है और ‘भगवंत केसरी’ का है। नंदमुरी बालाकृष्ण की फिल्म ‘भगवंत केसरी’ की कहानी के बारे में बात करें तो यह एक जेल में बंद अपराधी और जेलर, सीआई श्रीकांत के साथ उसकी दोस्ती पर बेस्ड है। केसरी की मां बीमार है और वे आखिरी बार अपने बेटे को देखना चाहती है। ऐसे में जेलर नियमों के खिलाफ जाकर केसरी को उसकी मां से मिलवाने ले जाता है। इसकी वजह से जेलर को कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है। ‘भगवंत केसरी’ में नंदमुरी बालाकृष्ण के अलावा अर्जुन रामपाल, काजल अग्रवाल, श्रीलीला जैसे स्टार्स भी दिखाई दिए है। यह एक तेलुगू फिल्म है जिसने न सिर्फ वर्ल्डवाइड 104 करोड़ कमाए है। बल्कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 65.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है।