जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश प्रांत की रहने वाली एक महिला के खिलाफ अच्छी नौकरी व अच्छी शादी कराने का प्रलोभन देकर लाखों रुपए ठगने का मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सर्वेश चंद्र उपाध्याय निवासी सहकारी कॉलोनी थाना कोतवाली ने खेत्राधिकारी नगर के यहां प्रार्थना पत्र दिया कि शालिनी शुक्ला पुत्री कमलेश शुक्ला निवासी घूरडाग वार्ड नंबर 11पोस्ट बिरला विकास तहसील रघुराज नगर थाना कोलगाव जिला सतना द्वारा सर्वेश कुमार उपाध्याय की अच्छी नौकरी दिलवाने के नाम पर उनका सर्टिफिकेट ले लेना और अच्छी शादी करने का भी प्रलोभन दिया गया था। इन्हें अपने विश्वास में लेकर उनके अकाउंट से नै लाख 69000 ले लिया गया। इनके प्रार्थना पत्र पर क्षेत्राधिकार नगर के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दिया है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
नौकरी व अच्छी शादी का प्रलोभन देकर महिला ने ठगें लाखों रूपए
Previous article


