Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिला चिकित्सालय के एस.एल.टी. एक घोटाले में पुलिस ने लिया हिरासत में

जिला चिकित्सालय के एस.एल.टी. एक घोटाले में पुलिस ने लिया हिरासत में

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला चिकित्सालय उमानाथ सिंह से कोतवाली पुलिस ने बुधवार को लगभग 12 बजे अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिक एसएलटी अली अहमद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मामले में ब्लड बैंक प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ब्लड बैग अधिक मात्रा में गायब हो गया थें। इसकी जानकारी ब्लड बैंक प्रभारी द्वारा जिलाधिकारी अनुज कुमार झा समेत संबंधित अधिकारियों को दिया गया था। जिसमें कमेटी का गठन कर जांच की जा रही है। दूसरी तरफ जिला चिकित्सालय के चिकित्सक और कर्मियों में इस बात की चर्चा है कि जब विभागीय जांच चल रही है तब ऐसे में पुलिस कार्रवाई की कोई आवश्यकता नहीं है। वैसे भी पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति कुछ माह में ही पेंशन पर चले जाने वाला था। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.केके राय ने किसी भी जानकारी से साफ इनकार कर दिया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस चुप्पी साधे बैठी रही। वहीं यह भी चर्चा है कि इस मामले में औषधि निरीक्षक द्वारा कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस को पत्र लिखा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड होने वाले कर्मचारी से किसी फार्मासिस्ट द्वारा चार्ज लेने-देने का मामला बना हुआ था।