जौनपुर धारा,जौनपुर।‘नो स्मोकिंग डे‘के उपलक्ष्य में एक विशाल जन जागरूकता रैली को नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ.राजीव कुमार एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.सी.पन्त द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त रैली में कुवर हरिवंश सिंह पैरामेडिकल कालेज की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। तत्पश्चात् एक गोष्ठी का अयोजन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर की अध्यक्षता में सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि 13मार्च यानि आज नो स्मोकिंग-डे है। इस दिन दुनियाभर में धूम्रपान न करने को लेकर लोगो को जागरुक और प्रोत्साहित किया जाता है। इस दिन का उदेद्श्य लोगो को स्मोकिंग की बुरी आदतो से छुटकारा दिलाना होता है। तम्बाकू या सिगरेट एक हानिकारक पदार्थ होता है, जिसके सेवन से कई तरह के रोग हो सकते है। इसका अधिक सेवन गम्भीर बीमारियों को बढ़ावा देता है और शरीर को कमजोर बना देता है। कैन्सर जैसी जानलेवा बीमारी धूम्रपान के कारण होती है, वही हृदय से जुड़ी बीमारियां भी सबसे ज्यादा धूम्रपान सेवन की वजह से होने लगी है। उनके द्वारा कहां गया ‘‘तम्बाकू शौक किस्तों में मौत‘‘। नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ.राजीव कुमार द्वारा बताया गया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य सिगरेट और अन्य तरीको के माध्यम से तम्बाकू सेवन के हानिकारक स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में लोगो मे जागरुकता फैलाना है। धूम्रपान करने की बुरी आदत से छुटकारा पाने में धूम्रपान करने वालों की मदद करना महत्वपूर्ण संन्देश है।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
नो स्मोकिंग डे जन जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Previous article

