Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeदेशनोएडा में रहा शिमला से एक डिग्री सेल्सियस कम तापमान

नोएडा में रहा शिमला से एक डिग्री सेल्सियस कम तापमान

नोएडा। सोमवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 15 और शिमला का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, नोएडा का तापमान शिमला से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज होने मौसम विभाग ने कोल्ड डे घोषित किया। मौसम के जानकारों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक तेज हवाएं शहर के लोगों को परेशान कर सकती हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार सुबह को एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। अलीपुर में 264, अशोक नगर में 267, चांदनी चौक में 136, द्वारका में 254, जहांगीरपुरी में 314 और रोहिणी में 280 दर्ज किया गया। इसके अलावा, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 206 और नोएडा सेक्टर-116 में 202 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 09.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम और अिधकतम तापमान क्रमशः 10.05डिग्री सेल्सियस और 20.84 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा 25 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार सुबह को एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। अलीपुर में 264, अशोक नगर में 267, चांदनी चौक में 136, द्वारका में 254, जहांगीरपुरी में 314 और रोहिणी में 280 दर्ज किया गया। इसके अलावा, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 206 और नोएडा सेक्टर-116 में 202 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 09.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 10.05 डिग्री सेल्सियस और 20.84 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा 25 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी।

अगले दो दिन गलन भरी सर्दी करेगी परेशान

मौसम साफ रहेगा, लेकिन धूप हल्की रहेगी और देर से निकलेगी। ऐसे में राहत के आसार कम हीं हैं। सुबह व शाम धुंध नजर आ सकती है। मंगलवार को भी पारा स्थिर रहने से कोल्ड डे नजर आ सकता है। आगे के दिनों में गलन भरी सर्दी लोगों को परेशानी कर सकती है।

दिसंबर में दूसरी बार मिली साफ हवा

बीते दिनों वर्षा के बाद शहर के लोगों को दूसरी बार साफ हवा नसीब हुई। शनिवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 88अंक ग्रीन जोन में दर्ज हुआ। वहीं, दूसरी बार सोमवार को एक्यूआई 100 अंक ग्रीन जोन में दर्ज हुआ। हवा की गति तेज होने से नव वर्ष पर प्रदूषण से राहत नजर आ सकती है।

Share Now...