Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरनेपाल में सम्मानित हुए पीएचडी छात्र तबला वादक अवधेश यादव

नेपाल में सम्मानित हुए पीएचडी छात्र तबला वादक अवधेश यादव

  • भारत की ओर से चार कलाकारों ने लिया हिस्सा
  • इंटरनेशनल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल नेपाल में हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। नेपाल के काठमांडू में इंटरनेशनल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन 11मई को किया गया। जिसमें अन्तरराष्ट्रीय स्तर के कई देशों के कलाकारों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से जौनपुर के प्रसिद्ध तबला वादक अवधेश यादव को सफलता मिली, उन्हें सम्मानित किया गया। जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना है। बता दें कि नेपाल के काठमांडू में इंटरनेशनल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन हुआ। 11 मई को कई देशों के सैकङो कलाकारो हिस्सा लिया। जिसमें भारत की ओर से जौनपुर जिले के थाना सरायख्वाजा अंतर्गत खम्भौरा गांव के निवासी तबला वादक अवधेश यादव को चयनित किया गया। महोत्सव मे अवधेश ने तबला में अपनी कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। जिससे उन्हें नेपाली संस्था प्रमुख तनका चौलगेनी व डॉ.विजय आनंद सिंह ने स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि अवधेश की इस उपलब्धि से कलाकारों व लोगों ने काफी खुशी है। बता दें कि अवधेश यादव वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से संबद्ध टीडी कॉलेज के डॉ.नरेंद्र पाठक के निर्देशन में पीएचडी कर रहे हैं। इसके पहले तबला में अवधेश यादव ने जेआरएफ मे सफलता हासिल की है। अवधेश के बड़े भाई संतोष कुमार यादव कवि के रूप में काफी ख्याति हासिल कर चुके हैं।