Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में दो सौ जरूरतमंदों का हुआ उपचार

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में दो सौ जरूरतमंदों का हुआ उपचार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मुन्नन राम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब पौने दो सौ जरूरतमंदों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर का आयोजन इंटर कॉलेज के संयोजक अवनीश यादव के नेतृत्व में किया गया जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार यादव व न्यूरोसाईकैटरिस्ट डा. एके यादव, डा. पुनीत सिंह ने आये हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी बीमारियों के हिसाब से उन्हें नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जो भी गंभीर मामले हैं उन्हें जांच के बाद अच्छे इलाज की सलाह भी दी गई। इस दौरान डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि मौसम जब परिवर्तन होता है तो मौसमी बीमारियों का इजाफा होता है, इसलिए इसमें थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। ठंड के दिनों में सावधानी की जरूरत है। गर्म कपड़े पहने और इम्यूनिटी बूस्टर के लिए गर्म पानी व काढे का सेवन करें। आए हुए लोगों को मौसमी बीमारियों से बचे रहने की सलाह दी गई। सर्दी जुकाम से बचने की जानकारी दी गई। शिविर का संचालन नंद हास्पिटल की ओर से किया गया। इस अवसर पर डॉ. रामानंद यादव, जितेंद्र कुमार, अजय कुमार, श्याम बहादुर प्रजापति, नखङू, सुभाष चंद्र, अनिल कुमार, परशुराम, उमेश कुमार, जितेंद्र गुप्ता, शुभाशीष समेत काफी लोग मौजूद रहे।