Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनि:शुल्क बीज वितरित कर किसानों को दी गयी फसलों की जानकारी

नि:शुल्क बीज वितरित कर किसानों को दी गयी फसलों की जानकारी

जौनपुर धारा, सिरकोनी। विकास खण्ड मुख्यालय पर सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा नि:शुल्क बीज वितरित किया गया। गोष्ठी में किसानों को खरीफ की फसल को लेकर काफी जानकारी दी गयी। गोष्ठी में वस्तु विषय विशेषज्ञ शिवानंद मौर्या, एडीओ कृषि आशीष त्रिपाठी, पीयूष कांत मौर्य ने किसानों को खरीफ की फसलों जिसमे धान, मक्का, कोदो, सावां, तिल्ली अरहर को बोने तथा खरपतवार के खत्म केने की दवाएं, सहित अनेक आवश्यक सुझाव दिए। किसानों से कहा गया कि जब भी किसी फसल में रोग का असर हो दवा छिड़के। इस मौके पर किसानों को ब्लॉक प्रमुख वंशराज अनमोल सिंह के हाथों सावां, कोदो का नि:शुल्क बीज का मिनीकिट वितरित किया गया। सरकार द्वारा यह बीज नि:शुल्क दिया गया। कार्यक्रम में शशिकांत पाठक, अजय सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।