Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरनि:शुल्क परामर्श एवं जांच कैम्प में सौ मरीजों को मिला लाभ

नि:शुल्क परामर्श एवं जांच कैम्प में सौ मरीजों को मिला लाभ

जौनपुर धारा,शाहगंज। स्थानीय कस्बा में स्थित कुबा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सर सैयद हॉस्पिटल एण्ड मॉडर्न डायग्नोस्टिक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क परामर्श एवं जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 100 मरीजों के स्वास्थ की नि:शुल्क जांच के साथ साथ शुगर और ब्लड की मुफ्त जांच भी गई तथा अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन और एक्स रे,जैसी बड़ी जांच 50 प्रतिशत छूट के साथ की गईं। इस दौरान न्यूरो सर्जन डॉ.अज़फर जमाल ने माइग्रेन, लकवा, मिर्गी के दौरे मस्तिष्क एवं दिमाग की गांठों से संबंधित मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया,मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ.अज़फर ने कहा कि शाहगंज समेत आस पास के गांव और देहातों में बड़ी संख्या में न्यूरो से संबंधित मरीज हैं। लेकिन सही समय पर जांच और सही परामर्श न होने के कारण आए दिन यहां लोग गंभीर बीमारियों से जान गंवा रहे हैं। ऐसे में इस कैंप का मकसद गांव देहातों के मरीजों को जागरूक करना था, ताकि उन्हें न्यूरो से संबंधित रोग की सही जानकारी देने के साथ साथ सही इलाज दिया जा सके। इस अवसर पर डॉ.पंकज सोनी, कुबा इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजर मौलाना अबरार नदवी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।