Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनिर्वाचन कार्यों के प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

निर्वाचन कार्यों के प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र-366 जौनपुर में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज, नो मैपिंग और नोटिस निर्गतन से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान बताया गया कि विधानसभा जौनपुर में एसआईआर से संबंधित कार्य 94 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, जो अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में कम है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनमैप्ड मतदाताओं की शत-प्रतिशत सुनवाई, साक्ष्य मिलान तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज से संबंधित कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, ईआरओ विधानसभा जौनपुर इंद्रनंदन सिंह, एईआरओ, ईओ नगर पालिका पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।