Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनिरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्टाफ के युनिफार्म में न होने व्यक्त...

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्टाफ के युनिफार्म में न होने व्यक्त की नाराजगी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने तहसील दिवस में शामिल होने के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत का औचक निरीक्षण किया। स्टाफ नर्स एवं अन्य के द्वारा नियत यूनिफॉर्म में न होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उनपर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अस्पताल में यूनिफॉर्म पहन कर आने हेतु निर्देशित किया। अंतरंग रोगी विभाग (ओपीडी) में सर्जरी के लिए केवल एक मरीज के भर्ती होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया तथा निर्देश दिया कि अस्पताल में आए मरीजों की काउंसलिंग करें तथा उन्हें प्रोत्साहित कर भर्ती करें। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जो संतोषजनक पाया गया।