जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत शनिवार को स्थानीय नगर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज के मैदान में समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह में लगभग 518जोड़ों का रीति-रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। नये जोड़ो के लिये ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य पंडाल में ही किया जा रहा था। इस दौरान 11मुस्लिम जोड़ो का विवाह इस्लामिक रीति रिवाज से कराया गया। जबकि अन्य जोड़ो का हिंदू रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोचार के साथ विवाह हेतु बंधन में बंधे। वैवाहिक बंधन में बंधे सभी जोड़ों को उपहार के रूप में सूटकेस,नाक की कील, पायल, बिछिया चूड़ीकेस, कपड़ा देने के साथ साथ डीबीटी के माध्यम से धनराशि उनके खाते में भेजा गया। सभी वैवाहिक जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछलीशहर सांसद बीपी सरोज व विधायक आर के पटेल ने किया। सभी वर वधू को आशीर्वाद दिया। समारोह का संचालन उप जिला परियोजना निदेशक डॉ.रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुषमा पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, चंद्र प्रकाश सिंह, राजव्ाृâष्ण शर्मा, भैयालाल पटेल, संतोष मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, डीपीआरओ नत्थूलाल गंगवार, उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, खण्ड विकास अधिकारी गिरिजेश प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
सामूहिक विवाह में वैवाहिक बंधन में बंधे सैकड़ो जोड़े

Next article


