― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरकेराकत तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न

केराकत तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न

  • राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें रही सबसे अधिक

जौनपुर धारा, केराकत। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में तहसील केराकत के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा, उप जिलाधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को आमजनमानस की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनपद के हर पात्र एवं वंचित व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि राजस्व के मामलों के निस्तारण मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न करे। भूमि विवाद के मामलों में पुलिस प्रशासन से समन्वय कर निस्तारण कराए। समाधान दिवस में प्राप्त कुल 222 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 26 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व की कुल 136, विकास की 17, पुलिस विभाग की 37 व अन्य विभाग संबंधी कुल 32 शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई है और मौके पर निस्तारण नही हो सका है, सम्बन्धित अधिकारीगण मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह सहित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share Now...