- हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मडवां गांव स्थित विद्यालय के समीप एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के मडवां गांव निवासी 35 वर्षीय राधेश्याम पुत्र हरीप्रसाद मंगलवार की सुबह घायल अवस्था में विद्यालय के समीप खेत में पड़ा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दिया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि पैसे की लेन देन को लेकर गांव के ही दबंगों ने मारकर विद्यालय के पास फेंक दिया है।



