Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनाला सफाई कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

नाला सफाई कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में वर्षाऋतु प्रारम्भ होने से पूर्व जनपद में नालियों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा परमानतपुर मोहल्ले में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नगर में अमृत योजना एवं नमामि गंगे के तहत चल रहे पाइप लाइन के कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य कराते हुए कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करें, जिससे की बारिस में आमजनमानस को समस्या का सामना न करना पडे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि नाले की समस्त बडे़ एवं छोटे नालियों को शीघ्र सफाई कार्य करते हुए कचरा को उठा लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारीगण को कहा है कि अपने-अपने तहसीलों में भ्रमण कर नालियों की साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करे। इस अवसर पर ई.ओ. नगर पालिका को निर्देशित किया है कि प्राथमिकता के आधार पर सफाई अभियान को चलाया जाए जिससे समस्त गलियों, मोहल्लों सहित जनपद की सभी नालियों की सफाई वर्षा प्रारम्भ होने से पहले ही कर ली जाए।