Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनाबालिग से छेड़छाड़ का अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सुइथाकला। बुधवार सुबह बत्तीस वर्षीय छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के एक अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में  पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए  न्यायालय भेज दिया गया। बतौर पुलिस थाना क्षेत्र के ऊंचगाव गांव निवासी विनोद गुप्ता 32 पुत्र स्व. जगन्नाथ नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के मामले में अभियुक्त था जिसे बुधवार सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक सच्चिदानंद और हमराही हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरि द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।