Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeमनोरंजननहीं रहे दिग्गज एक्टर Vikram Gokhale, 82 साल की उम्र में निधन

नहीं रहे दिग्गज एक्टर Vikram Gokhale, 82 साल की उम्र में निधन

एंटरटेनमेंट जगत से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले अब हमारे बीच नहीं रहे. एक्टर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. विक्रम गोखले बीते 15 दिनों से पुणे के अस्पताल में भर्ती थे. लेकिन अब उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है. सूत्र बताते हैं कि गोखले के पार्थिव शरीर को पुणे के बालगंधर्व हॉल में ले जाया जा सकता है. यहां अंतिम दर्शन किए जाएंगे. विक्रम गोखले को हाल ही में फिल्म निकम्मा में देखा गया था.

विक्रम गोखले 82 साल के थे. वे कई दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती थे. शुरुआत में इलाज मिलने पर उनकी सेहत में सुधार देखा गया था, लेकिन फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. एक्टर की हालत क्रिटिकल बताई जा रही थी. फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे. लेकिन बीमारी से लड़ते-लड़ते वो जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया से हमेशा के लिए रुख्सत हो गए.

अली गोनी ने जताया दुख

विक्रम गोखले के तमाम फैंस और चाहने वाले उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं. टीवी एक्टर अली गोनी ने भी विक्रम गोखले के निधन पर दुख जताया है. अली ने एक्टर की तस्वीर शेयर करके लिखा- भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सर. इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई है.

अमिताभ-सलमान संग किया काम
विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में साल 1971 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन संग थी, जिसका नाम परवाना था. विक्रम गोखले को ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए जाना जाता है. इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा उन्हें अग्निपथ और खुदा गवाह में भी काफी पसंद किया गया था.  विक्रम गोखले को 2010 में मराठी फिल्म, अनुमती में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. विक्रम गोखले मराठी थिएटर और फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं. विक्रम गोखले को 2010 में मराठी फिल्म, अनुमती में उनकी शानदार परफॉर्मेंस बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. सिनेमा जगत में उन्होंने अपना शानदार योगदान दिया है. एक्टर के तमाम फैंस अब उनके सेहममंद होने की दुआएं मांग रहे हैं.