Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरनवरात्रि के छठे दिन माँ शारदा का भव्य श्रृंगार, दर्शन को उमड़ी...

नवरात्रि के छठे दिन माँ शारदा का भव्य श्रृंगार, दर्शन को उमड़ी भीड़

जौनपुर। नगर के परमानतपुर स्थित माँ शारदा मैहर वाली मंदिर में नवरात्रि के छठे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर माँ शारदा का भव्य श्रृंगार किया गया और दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। नवरात्रि के छठे दिन माँ दुर्गा के स्वरूप माँ कात्यायनी का स्मरण करते हुए मंगला आरती से पहले माता को लाल चुनरी, आभूषण और रंग-बिरंगे फूलों की मालाओं से सजाया गया। मंदिर परिसर को भी आकर्षक फूलों और रोशनी से सुसज्जित किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान भक्तों ने नारियल, फल और पुष्प अर्पित कर माता का आशीर्वाद लिया तथा फल, मिठाई और अन्य प्रसाद का भोग लगाया गया। पुजारियों द्वारा विधि-विधान से आरती कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के समय  ‘जय माता दीÓ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।