Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनपं अध्यक्ष प्रत्याशी के चयन के लिए की गयी सभा

नपं अध्यक्ष प्रत्याशी के चयन के लिए की गयी सभा

जौनपुर धारा, जौनपुर। पिलखीनी गांव में रविवार को एक सभा का आयोजन कर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए योग्य प्रत्याशी के चयन हेतु प्रबुद्ध जनों के बीच विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को समाजसेवी अरविंद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार प्राप्त है परंतु यदि सब लोग आपसी सहमति से किसी योग्य प्रत्याशी का चयन करें जो कि पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ें तो ऐसा प्रत्याशी अवश्य ही नगर पंचायत का विकास कर सकता है। सभा में आए लोगों को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध जनों ने भी संबोधित किया तथा एक आम प्रत्याशी पर सहमति बनाने का प्रयास करने की बात भी कही। सभा में रामू कश्यप, वसीम अहमद, रमेश त्यागी, इनायतुल्लाह, सभापति गौड़, रामू सोनकर राजकुमार गौतम इत्यादि मौजूद रहे। अंत में सम्मेलन में आए लोगों के प्रति अरविंद सिंह ने आभार व्यक्त किया।