- डर के साये में है तटीय इलाकों में रहने वाले लोग
जौनपुर धारा, जौनपुर। गोमती के बढ़ते जलस्तर के चलते पानी रविवार को नगर के शाहीपुर के नीचे स्थित गोमतेश्वर नाथ मंदिर में पहुंच गया, जिससे मन्दिर का आधा हिस्सा पानी में डूब गया। बढोत्तरी के बाद नदी में इस समय पानी की बहराई 8.50 फीट दर्ज किया जा रहा है। वहीं नदी के किनारे के कुछ गांवों में पानी का प्रवेश शुरू हो गया है, इससे फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। शाही पुल के नीचे प्राचीन शिव मंदिर गोमतेश्वर महादेव मन्दिर जलमग्न हो गया है।

जलस्तर बढ़कर लगभग साढ़े 8 फीट हो गया है। इससे हनुमान घाट का चबूतरा, गोपी घाट की सीढ़ियां भी डूब गई है। जौनपुर शहर के मध्य से गुजरी आदि गंगा गोमती नदी का जलस्तर वहीं, मंदिर के आगे बने घाट की सीढ़ियां पर भी पानी लग गया है। यही स्थिति बजरंग घाट की भी है। वहां भी पानी मन्दिर के सीढ़ीयों पर लगने लगा है। हांलाकि नदी के पानी की बढोत्तरी के साथ ही जौनपुर के लोगों को अभी तक अच्छी बरसात का अनुभव नहीं प्राप्त हुआ है और लोगों को आज भी अच्छी बरसात होने का इन्तजार है। फिलहाल गोमती नदी के जलस्तर में बढ़ाव से तटीय स्थल पर रहने वाले लोग सशंकित हो गये हैं। क्योंकि जिस हिसाब से जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही हैं उससे नदी के किनारे रहने वाले लोग डर साये में है कि कहीं रात होते-होते नदी का पानी उनके घरो में न घुस जाये। अन्य जगहों पर हुयी बरसात की वजह से गोमती नदी के डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा हैं। जिसके कारण गोमती के जलस्तर में लगातात वृद्धि हो रहा है।



