जौनपुर धारा, केराकत। राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ एवं खेल के विकास और शारीरिक संवर्धन के लिए आयोजित होने वाले ट्रायल्स चयन में केराकत तहसील के नायब तहसीलदार सहित तीन संग्रह अमीन और सात लेखपाल समेत 11राजस्वकर्मीयो का चयन हुआ। चयन की खबर होते ही तहसील प्रशासन में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी राजस्वकर्मी 3 सितम्बर को प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए रवाना होंगे। तहसीलदार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज सहित लेखपाल गौरव सिंह कुशवाहा, लेखपाल नवनीत कुमार सिंह आगरा में होने वाले क्रिकेट तथा लेखपाल अश्वनी श्रीवास्तव शतरंज के लिए लखनऊ रवाना होंगे। इसी क्रम में वालीबाल के लिए संग्रह अमीन अजीत, संग्रह अमीन शैलेंद्र चौबे, लेखपाल शिवबीर सिंह अयोध्या तथा कबड्डी खेल के लिए लेखपाल अमीन खां अमेठी गए हैं। बैडमिंटन खेल में ट्रायल्स चयन में भाग लेने के लिए लेखपाल रोहित बेनवंशी लेखपाल मोहम्मद इस्लाम बरेली के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-2024 में सिविल सर्विसेज प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन अगले महीने की 4 से 5 तारीख को विभिन्न शहरों में हो रहा है। जिसमें से वâेराकत तहसील के 11राजस्व कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की संस्तुति पर शनिवार से उन्हें 5 सितंबर तक के लिए छुट्टी दी गई है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स में केराकत के 11 राजस्वकर्मी का चयन

Previous article


