Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअल्फ़ा हेल्थ केयर हॉस्पिटल ने किया निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन

अल्फ़ा हेल्थ केयर हॉस्पिटल ने किया निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। अल्फ़ा हेल्थ केयर हॉस्पिटल ने रविवार को नगर के मोहल्ला गदन अर्ज़ानी में निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। जिसकी शुभारंभ वार्ड सभासद शाहनवाज़ मंज़ूर ने फीता काटकर किया। निःशुल्क मेडिकल कैम्प में 300मरीज़ों का मु़फ्त में इलाज किया गया और उन्हें मु़फ्त दवाएं भी वितरित की गयी। सभासद ने कहा कि ज़रूरतमंदों की ही सेवा करना मानव का परम धर्म है। इस भाग दौड़ की ज़िंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिससे कि आगे जाकर कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिये आज मेडिकल कैम्प के माध्यम से 300लोगों ने जाँच कराकर परामर्श कराया। उन्होने कहा कि अल्फ़ा केयर हॉस्पिटल की टीम एवं डॉ.शाहिद खान, डॉ.अर्शी खान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जिन्होंने सेवाएं देने के लिये मेरा वार्ड का चुना। डॉ.चांद बागवान अल्फ़ा हेल्थ केयर हॉस्पिटल ने बताया कि आज यहाँ पर अस्थमा दमा की जाँच, शुगर जाँच, यूरिक एसिड, फिजियोथेरेपी आदि की निःशुल्क जांच की गई और उन्हें एक्सरसाइज भी बताया गया। वायरल फीवर, कफ़ कोल्ड, लूज़ मोशन की पांच दिन की दवाएं मु़फ्त में दी गई। उन्होंने बताया कि ऐसे इलाक़ो में जहाँ मरीज़ पैसों की कमी या घर की समस्याओं की वजह से रेगुलर डॉक्टर्स से संपर्क में नहीं रह पाता है। उनकी सुविधाओं के लिये अल्फ़ा हेल्थ केयर हॉस्पिटल की तरफ़ से निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।