जौनपुर धारा, जौनपुर। नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा, भरत मिलाप, दीपावली एवं छठ पूजा आदि प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गौराबादशाहपुर का प्रतिनिधि मण्डल धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी डॉ.अनुपम सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष पति प्रतिनिधि दिनेश सोनकर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष से प्रमुख धार्मिक पर्वों को देखते हुए पूरे नगर पंचायत में नियमित साफ-सफाई, चुना छिड़काव, स्ट्रीट लाइटों का मरम्मत, सीसी कैमरो का संचालन, दशहरा एवं भरत मिलाप मेले में पानी टैंकर व मोबाइल टॉयलेट आदि व्यवस्था की मांग की गई। सम्बंधित अधिकारी द्वारा सभी व्यवस्था समय से पूर्ण करने का प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधि मण्डल में सर्वेश अग्रहरि, अजीत सोनकर, राहुल सिंह, आमोद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, जितेंद्र जायसवाल, टीटू जायसवाल आदि प्रमुख व्यापारी शामिल रहे।
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Previous article

