Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeउत्तर प्रदेशनए साल से वाराणसी एयरपोर्ट से अकासा एयर भर सकती है उड़ान,...

नए साल से वाराणसी एयरपोर्ट से अकासा एयर भर सकती है उड़ान, बैठक के बाद होगा फाइनल

एयरलाइंस के खेमे में शामिल हुई अकासा एयर लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने की तैयारी में है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने वाराणसी एयरपोर्ट से विमान के संचालन को लेकर 15 नवंबर को एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान यहां पर काउंटर की सुविधा के साथ ही विमानों के संचालन को लेकर अन्य सुविधाओं की जानकारी ली थी। वहीं कंपनी वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान सेवा को लेकर कई रूटों पर सर्वे भी कर रही है। सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यात्रियों के हिसाब से रूट का तय करेगी। इसके बाद नए साल से विमान का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।