जौनपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव महाराज की 557वाँ पावन प्रकाश पर्व बुधवार ०5नवम्बर को गुरुद्वारा रासमण्डल में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में 26अक्टूबर रविवार से रोजाना की भांति श्री सुन्दर गुरुद्वारा ओलंदगंज से प्रभात फेरी प्रात: 5.30बजे से शुरू हुआ। जिसमे महिलाऐं, बच्चे शामिल होकर गुरुवाणी का सबद कीर्तन करते हुए रासमण्डल स्थित गुरुद्वारा तपस्थली श्री गुरु तेग बहादुर साहब के दरबार पहुंची। जहां पर सबद कीर्तन व अरदास उपरान्त चाय-छोले का लंगर चलाया गया। यह समस्त कार्यक्रम गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी जीउ पाल सिंह की देख रेख में संपन्न कराया जा रहा हैं। यह प्रभात फेरी कार्यक्रम 4 नवम्बर तक चलेगा। कार्यक्रम में सरदार त्रिलोचन सिंह, सरदार कुलवन्त सिंह छाबड़ा, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार जगजीत सिंह जग्गा, सरदार कमल सिंह भाटिया, सरदार हरीपाल सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, सतीश बाधवा, सरदार नमनदीप सिंह, सरदार उपेन्द्र सिंह, अर्जुन सहगल, राजेंदर खत्री सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी सरदार गुरुवीर सिंह एडवोकेट ने दी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
धूमधाम से निकाला गया प्रभात फेरी

Previous article
Next article

