Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजमीन बेचने के मामले में पांच पर केस दर्ज

जमीन बेचने के मामले में पांच पर केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। नगवां गांव में जमीन बेचने के नाम पर एक दलित महिला से लाखों रूपए ऐंठ कर आरोपितों के द्वारा उक्त जमीन किसी दूसरे को बेंच दिए जाने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के आरोप के आधार पर महिला सहित पांच के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया है। चकबेहूदास माफी गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी छोटेलाल गौतम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसने नगवां गांव निवासी हीरावती देवी, लौटन, रामशब्द, बृजेश और उमेश ने अपनी सामूहिक जमीन 12 बिस्वा उसको बैनामा करने को कहकर लगभग दो वर्ष पूर्व उससे साढ़े तेरह लाख रूपए बैंक खाते में मंगवा लिए। पीड़िता जब बैनामा लिखने की बात करती तो उसे टालते रहे। आरोप है कि लगभग एक माह पूर्व वही जमीन जिस पर पैसा लिए थे। उसे दूसरे ब्यक्ति को बेंच दिए। यह भी आरोप है कि जब महिला अपना पैसा वापस मांगने गयी तो उक्त लोगों ने उसे जाति सूचक अपशब्द कहा। आरोपितों के द्वारा जान से मार देने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।