Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधान क्रय केन्द्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण

धान क्रय केन्द्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, शाहगंज। आजमगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति नई सब्जी मंडी में स्थापित राजकीय धान क्रय केंद्र का एसडीएम ने निरीक्षण किया। प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों के धान खरीद में लापरवाही न बरती जाए। शासन के निर्देशानुसार किसानों से खरीद सुनिश्चित करें। कांटे कि पूजा करा एवं किसानों को सम्मानित कर खरीद शुरु कराया गया। केन्द्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि खरीद प्रारंभ हो चुका है। आज दो किसानों से 90वुâंतल धान खरीदा जा चुका है। बोरी पर्याप्त मात्रा मौजूद हैं। वहीं नगर पालिका के पीछे स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति प्रभारी अवधेश चन्द्र पाण्डेय पूरे दिन किसानों का इंतजार करते रहे।