जौनपुर धारा, जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरतापुर, पिंडरा व मोहम्मदपुर कांध में सुशासन शिविर लगाया गया। सुशासन शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं व सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने के लिए बीडीओ के समक्ष प्रस्ताव दिया। शुक्रवार को सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया गया। सर्वप्रथम किरतापुर ग्राम पंचायत में चकबंदी में गांव होने के वजह से छह लोगों ने वरासत के लिए प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया जिसको गंभीरता से लेते हुए बीडीओ धर्मापुर काशी नाथ सोनकर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। उसके साथ आवास, शौचालय के पात्र लाभार्थियों का नई पात्रता सूची में चयन किया गया। ग्राम पंचायत किरतापुर में छ: लोगों ने बीडीओ के समक्ष वृद्धा पेंशन, 1 निराक्षित महिला, 1विधवा पेंशन के लिए प्रस्ताव सौंपा जिसको बीडीओ काशी नाथ सोनकर ने सेक्रेटरी श्रुति गुप्ता से जल्द से जल्द पात्रता की जांच करवाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत लालजी राम, ग्राम प्रधान विनोद कुमार यादव, सेक्रेटरी श्रुति गुप्ता, नरेंद्र यादव, रूपेश कुमार राव, राजस्व विभाग से सुरेश यादव व जगदीश गुप्ता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
धर्मापुर ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों में लगाया गया सुशासन शिविर


