जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी गोविन्द लाल पुत्र लालबहादुर, विक्रमपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र लौटू, ऊषा देवी पत्नी श्रवण कुमार व प्यारेपुर निवासी सुरेंद्र गौतम को प्रचार प्रसार सामग्री के साथ विक्रमपुर गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा के पर्यवेक्षण ने थाना प्रभारी मय पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन कराने हेतु प्रचार-प्रसार कर रहे एक महिला अभियुक्ता सहित चार अभियुक्तगण को पुलिस मंगलवार को विक्रमपुर गांव से गिरफ्तार कर मौके से बाइबिल की बड़ी पुस्तक 09, छोटी 01, बाइबिल का गुटखा, पवित्र शास्त्र एक, डायरी जिसमें विभिन्न रोगो क्रूपचार व उपचार से ठीक होने का फीडबैक व अन्य हस्तलेख एक, प्रभु ईशु के प्रचार के पोस्टर सफेद 98 सत्संग प्रार्थना पत्र पंपलेट गुलाबी रंग 138, जन्म जीवन मृत्यु फिर क्या पंपलेट 293, पम्प्लेट विश्वास के 5 कदम 36, पम्पलेट परमेश्वर कैसे खोजे 14, नाम ढोलक एक, हरमोनियम 1, माइक स्टैंड 2, माईक केबल 6, माईक 4, लाउडस्पीकर साउंड मिक्स 1, सेल्फी स्टैंड 1, स्टील स्पीच स्टैंड एक, पेंड्रायब एक, कैम्प कॉर्डर माइक्रोफोन 1 व साउंड मशीन 2 बरामदी कर बरामदी के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.स. 335/23धारा 3/5 (1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अधि.2021 पंजीकृत कर न्यायालय भेजा।



