― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफिल्मी सितारों का होगा जनपद में आगमन

फिल्मी सितारों का होगा जनपद में आगमन

  • अब जौनपुर में भी मनाया जाएगा मुंबई जैसा गणेश उत्सव
  • जौनपुर की माटी का लाल, रखता है जनपद का ख्याल

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को नगर एक होटल में बुधवार को आईएएस अभिषेक सिंह द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश उत्सव के कार्यक्रम की रूप रेखा बताई। अभिषेक सिंह केराकत तहसील के मूल निवासी है उन्होने अपनी IAS की तैयारी के बाद देश में कई बड़े पदों पर प्रशासनिक सेवाओं के साथ बॉलीवुड की दुनिया में भी कदम रखा। जहां उन्होंने अपने बेहतर कला से जनपद जौनपुर का नाम बॉलीवुड में बढ़ाने का काम किया साथ ही बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त किया। अपने अच्छे संबंधों के आधार पर स्थिति यह बन गई फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को अपने मित्रता में जौनपुर बुला रहे हैं। अभिषेक सिंह का सपना था कि हम कितने भी बड़े जगह चले जाए लेकिन अपनी मिट्टी को अपने पूर्वजों को अपनी सरजमीं को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होने बताया कि नगर के टीडी कॉलेज ग्राउंड में 19,20,21, सितंबर 2023 को गणेश उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। गणेश चतुर्थी का इतना बड़ा आयोजन पूर्वांचल में पहली बार होने जा रहा है।

पत्रकार वार्ता में बात करते हुए अभिषेक सिंह ने बताया कि जौनपुर में पहली बार बॉलीवुड रैपर हनी सिंह, एक्टर सुनील शेट्टी, सिंगर कैलाश खेर, जुबिन नौटियाल, अक्षरा सिंह जैसे कलाकारों को एक मंच पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा जौनपुर के उन वीर शहीद के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण की आहुति दे दी। जनपद जौनपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं  को इतने बड़े मंच पर सम्मानित किया जाएगा। जौनपुर का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले प्रतिभावान एवं समाजसेवी लोगों का भी सम्मान होगा। उन्होने जनपद प्रदेश और देश के सभी लोगों को आमंत्रित करके एक साथ जोड़ने का प्रयास किया। कार्यक्रम की रूपरेखा दिनांक 19 सितंबर स्थापना दिवस पुलिस लाइन प्रांगण से लगभग चार अलग-अलग ग्रुप के बैंड, घोड़े, रथ, मोबाइल डीजे, मोबाइल ऑर्केस्ट्रा, सिंगिंग टीम, ढोल-ताशे सहित सैकड़ो की संख्या में बाइक सवार सैकड़ो गाड़ियों के साथ स्टार कलाकारों के साथ गजानंद महाराज को लेकर पुलिस लाइन, लाइन बाजार चौराहा, टीडी कॉलेज रोड होते हुए जेसी चौराहा से सीधा हाईवे पड़कर टीडी कॉलेज ग्राउंड में स्थापित किया जाएगा। शाम 6:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति जिसमें बॉलीवुड भोजपुरी एवं देश के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। 20 सितंबर को शाम 5:00 सांस्कृतिक संध्या शुरू हो जाएगी। इंटरनेशनल रैपर यो यो हनी सिंह के साथ-साथ बॉलीवुड के स्टार नजर आएंगे। 21 तारीख को समापन समारोह रहेगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भगवान गणेश के विसर्जन शोभा यात्रा में जौनपुर की सड़कों पर पहली बार बॉलीवुड के सितारे नजर आएंगे। विसर्जन यात्रा का रूट टीडी कॉलेज ग्राउंड से जेसीज चौराहा, ओलांदगंज, मोती ड्रेसज, होते हुए पुराना शाही पुल, चाहरसू चौराहा, के रास्ते अशोक टॉकीज के सामने से सद्भावना पुल विसर्जन घाट पर विधि विधान के साथ विसर्जित किया जाएगा। कार्यक्रम देखने वालों की एंट्री प्रâी रहेगी। इस अवसर पर वैभव सिंह, बिट्टू सिंह, अश्वनी, अमित सोलंकी, सलमान शेख, करण सिंह एवं आयोजन समिति के सारे मेंबर्स उपस्थित रहें।

Share Now...