Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधड़ल्ले से हरे पेड़ों की हो रही है कटाई

धड़ल्ले से हरे पेड़ों की हो रही है कटाई

  • एक सप्ताह के अंदर काटे गये दो दर्जन से अधिक प्रतिबंधित हरे पेड़

जौनपुर धारा, जलालपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां एक तरफ करोड़ों का बजट देकर हरे पेड़ों को लगाने और संरक्षित करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। वहीं पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से वन माफियों द्वारा धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। पेड़ कटाई का फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद भी जिम्मेदार मौन है। पेड़ कटाई का वायरल वीडियो और फोटो जलालपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। क्षेत्र में इन दिनों वन माफिया सक्रिय है और एक सप्ताह के अंदर करीब दो दर्जन से अधिक हरे पेड़ों को काटकर उठा ले गए हैं। क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से काटे गए हरे पेड़ों का वीडियो व फोटो भी सोशल माrडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानपुर, लालपुर, पूरेंव, महरेंव मनहन, सेहमलपुर सहित दर्जनों गांव में वन माफिया सक्रिय हैं और प्रतिबंधित पेड़ों पर खुलेआम आरा चलाया जा रहा है लेकिन इस तरफ ध्यान देने वाला कोई नहीं है। एक सप्ताह के अंदर मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर से तीन पेड़ महुआ और लालपुर से नौ पेड़ साहगवन एवं सेहमलपुर से नीम आम सहित अन्य सात पेड़, प्रधानपुर से दो पेड़ सहित क्षेत्र के अलग-अलग गांव से दो दर्जन से अधिक पेड़ काटकर वन माफिया उठा ले गये। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी सूचना संबंधित विभाग के लोगों को दी जाती है परंतु कोई सुनवाई नहीं होती है। यदि ऐसे ही पेड़ कटाई का सिलसिला चलता रहा तो मुख्यमंत्री का ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया का सपना कैसे पूरा होगा।