Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

जौनपुर धारा, शाहगंज। संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से एक युवक की हालत गंभीर हो गयी। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। समीपवर्ती जनपद के सटे दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी 21 वर्षीय रवि चौहान पुत्र हरकू मंगलवार की रात घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जब तक मामले की जानकारी हुई युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन फानन में टेम्पों से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।