जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन के संगोष्ठी हाल में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के निर्देशन में सोमवार 5 फरवरी से 2 सप्ताह का कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इसके उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं उच्च शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी होंगे। इसके विशिष्ट अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मानवीकी संकाय के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर रामजी लाल होंगे। यह कार्यक्रम रिसर्च मेथाडोलॉजी डाटा एनालिसिस यूजिंग एसपीएसएस एंड एकेडमिक राइटिंग पर आधारित होगा। यह इण्डियन काउंसिल आफ सोशल साइंसरिसर्च नई दिल्ली किस सौजन्य से किया जा रहा है। इसके कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह और सह समन्वयक डॉक्टर मनोज पांडे हैं।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
दो सप्ताह का कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम 5 फरवरी से शुरू


