जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर के दो मालिकों में शनिवार की शाम मरीज द्वारा खरीदी गई दवा को वापस करने को लेकर जमकर मारपीट होने से दोनों को चोटे आई। वहीं केंद्र के चिकित्सकों द्वारा दवा की पर्ची बाहर से लिखकर मंगवाने की कलई भी खुल गई। केंद्र पर चिकित्सक दोनों पक्षों को समझाने में लगे रहे। जानकारी के अनुसार केंद्र पर तैनात एक चिकित्सक द्वारा मरीज को दवा की पर्ची लिखकर अपनी मनपसंद दुकानदार के यहां से लाने के लिए भेजा। मरीज दवा उस दुकान से न लेकर दूसरी दुकान से लेकर चिकित्सक के पास पहुंचा। चिकित्सक तत्काल मरीज के साथ दुकान पर पहुंचकर दवा वापस कराने का दबाव बनाने लगे इसी बीच चिकित्सक का मनपसंद दवा का दुकानदार भी पहुंच गया। कहासुनी होते-होते बात इतनी बढ़ी कि दोनों दुकानदारों में मारपीट हो गई जिसमें एक मेडिकल के मालिक पप्पू यादव का सर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। इसी बीच उनके समर्थकों ने दूसरे मेडिकल के मालिक राज बहादुर मौर्या को भी मारपीट कर घायल कर दिया। देर शाम तक केंद्र के अधीक्षक कक्ष में दोनों के बीच सुलह समझौते की बात चल रही थी। इस संबंध में केंद्र के चिकित्सक ने कहा कि दुकानदार द्वारा लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है यह लोग स्वयं आपस में भिड़े हैं इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दो मेडिकल स्टोर मालिकों में जमकर मारपीट

Previous article
Next article

