Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदो मृतकों के स्वजनों को मिला पांच-पांच लाख का चेक

दो मृतकों के स्वजनों को मिला पांच-पांच लाख का चेक

  • अलग अलग गांवों में एक ही दिन वज्रपात से महिला व पुरुष की गई थी जान

जौनपुर धारा, खुटहन। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में आकाशीय बिजली से एक महिला सहित दो किसानों की हुई मौत के मामले में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह व उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेन्द्र त्रिपाठी मृतकों के घर पहुंच उन्हें सीएम आपदा राहत कोष से पांच-पांच लाख का चेक सौंपा। विधायक ने शोकाकुल स्वजनों का हालचाल पूछ उन्हें ढांढस बंधाया। घटना के सत्रहवें दिन ही सरकारी मदद मिल जाने से पीड़ित परिवारों ने कुछ राहत महसूस किया है। गत पहली जुलाई को हो रही बारिश के दौरान खुटहन गांव निवासी 57 वर्षीय रामपाल मौर्या पुत्र हेमराज फावड़े से खेत का मेड़ बांधने लगे तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इसी तरह दरना गांव निवासी 58 वर्षीया उर्मिला देवी पत्नी भारत खेत में चारा काट रही थी। तभी तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। वे आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आ गयीं। राहत चेक देते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की तर्ज पर काम कर रही है। गरीब, निर्बल और कमजोर तबके के लोगों का उत्थान कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ना ही पार्टी का मूल उद्देश्य है। कहा कि शाहगंज विधानसभा क्षेत्र हमारा परिवार है। इसमें यदि एक भी सदस्य किसी दुख से पीड़ित है तो उसे हम खुद महसूस करते हैं। हर समस्यायों के निदान के लिए सदैव प्रयत्नशील रहता हूं। इस मौके पर अजीत सिंह, गौरव सिंह, वंशबहादुर पाल, प्रेमचंद्र तिवारी, रवीकांत विश्वकर्मा, शशांक तिवारी, अनिल मौर्या, राजू सिंह, बब्लू सिंह आदि मौजूद रहे।