जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बाबु पुरवा गांव के समीप देर रात पिकअप की चपेट में आने से ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के बड़ौना गांव निवासी 45 वर्षीय चंद्रकांत पुत्र पुरुषोत्तम सोमवार की देर रात तकरीबन 11 बजे बड़ागांव बाजार से सब्जी बेचकर ठेला लेकर अपने घर आ रहा था। बाबूपुरवा गांव समीप तेज रफ्तार पिकअप ने ठेला चालक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर चंद्रकांत को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पिकअप की चपेट में आने से ठेला चालक घायल

Previous article
Next article

