― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकड़ी निगरानी में पीयू में हुई एमएड प्रवेश परीक्षा

कड़ी निगरानी में पीयू में हुई एमएड प्रवेश परीक्षा

  • इंजीनियरिंग और फार्मेसी संस्थान में बनाए गए थे केंद्र

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की एम.एड प्रवेश परीक्षा 2023मंगलवार को परिसर के इंजीनियरिंग और फार्मेसी संस्थान केंद्र पर आयोजित की गई। यह परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से 1:00 बजे तक हुई। संघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए दोनों केंद्रों पर कुल 987विद्यार्थियाें ने आवेदन किया था, इसमें कुल 744विद्यार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और सहायक कुलसचिव बबिता सिंह भी निगरानी कर रहीं थीं। विश्वविद्यालय की कुलपति वंदना सिंह के निर्देश पर परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शी और सुचिता के साथ हो। डॉ.अमरेंद्र सिंह फार्मेसी संस्थान में केंद्राध्यक्ष हैं। यहां उपकुलसचिव अमृतलाल और डॉ.मनीष कुमार गुप्ता को पर्यवेक्षक के रूप में निगरानी कर रहे थे। इस केंद्र पर 500 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था लेकिन 380परीक्षार्थी ही सम्मिलित हो सके। इसी प्रकार इंजीनियरिंग संस्थान में डॉ.राजकुमार केंद्राध्यक्ष थे। यहां पर्यवेक्षक के रूप में प्रो. देवराज सिंह और सहायक कुलसचिव अजीत सिंह रहे। इस केंद्र पर 487 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था मगर 364परीक्षार्थियों ने ही भाग लिया। दोनों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच बुकलेट और ओएमआर शीट खोली गई। केंद्रों पर पर्यवेक्षक के रूप में प्रोफ़ेसर देवराज सिंह, सहायक कुलसचिव अजीत कुमार,डॉ.मनीष कुमार गुप्ता, उप कुलसचिव अमृत लाल निगरानी कर में थे।

Share Now...