Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरदो बाइक की भिड़ंत में राजगीर की मौत

दो बाइक की भिड़ंत में राजगीर की मौत

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कोरवलिया गांव निवासी एक अधेड़ की सड़क दुघर्टना में बाइक की भिड़ंत में मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

क्षेत्र के भादी ग्राम सभा के कोरवलिया गांव में किराए के मकान में बिहार प्रांत के निवासी 55 वर्षीय गोपाल बिहारी रहते हैं। समीपवर्ती जनपद के बिलारमऊ बाजार से राजगीर का काम कर शुक्रवार देर शाम बाइक से घर आ रहा था। आजमगढ़ रोड स्थित पावर हाउस मलमलवा पुलिया के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें मौके पर ही गोपाल की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।