Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरदो घरों का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी

दो घरों का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में सोमवार की रात चोर दो बन्द घरों से करीब 5 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गये। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी, मौके पर पहुँची पुलिस जांच कर वापस चली आयी। आये दिन हो रही चोरी से क्षेत्र में दहशत है। महमूदपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए 4 कमरों का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब दो लाख के आभूषण व पीतल के बर्तन कपड़ा सहित चार लाख की सामान चोरी कर ले गये। चोरी की सूचना रिश्तेदारों ने पुलिस को दी लगातार दूसरे दिन चोरी से क्षेत्र के लोग दहशत में है। इन दिनों क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटना व आये दिन हो रही चोरी की घटना से लोग दहशत में है। पुलिस चोरी की घटना रोकने में नाकाम साबित हो गई है। महमूदपुर गांव के लालजी शुक्ला अपने परिजनों के साथ मुंबई में रहते है घर पर कोई नही था। चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गये।

लालजी शुक्ला के दामाद विनोद दुबे ने बताया कि चार घरों का तालाकाट कर बहुओ का दो तोले की सोने की चैन, झाला, चांदी का नारियल थाली और 16 पीतल का थार के साथ कीमती कपड़े पाँच हजार नगद उठा ले गये। पाँच पेटी, तीन आलमारी के साथ सभी सामान बिफरा पड़ा था।  मौके पर पहुची 112पुलिस जांच कर वापस चली गई। वही दूसरे गांव मंगरा में पुलिस के घर चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गये।यह भी घर बन्द पड़ा था। गांव के शैलेश प्रजापति उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही पद पर तैनात है। घर पर उसकी मां रहती थी कुछ दिन पहले उसे शैलेश अपने साथ लेकर चला गया। चोर साड़ी की रस्सी बनाकर छत कर सहारे घर मे घुसे थे। इस सम्बन्ध में एसओ ने बताया कि जानकारी मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बरसठी क्षेत्र में इन दिनों लगातार चोरी हो रही है लेकिन पुलिस उसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है।